टाइटलर को सीबीआई की क्लीन चिट

इस मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई ने टाइटलर को निर्दोष बताया। साथ ही 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद उनके खिलाफ पुलिस में दर्ज प्राथिमिकी रिपोर्ट (एफआईआर)को रद्द करने की सिफारिश अदालत से की है।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देशभर में सिख समुदाय के खिलाफ दंगे भड़क गए थे। दिल्ली में सिखों पर हुए हमलों के लिए जगदीश टाइटलर पर गंभीर आरोप लगे थे और वे इस मामले में मुख्य अभियुक्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
यह भी पढ़ें: सीबीआई की एक और शर्मनाक विफलता


Click it and Unblock the Notifications