'अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथी मज़बूत हुए हैं'

Afghanistan

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य अभियान के प्रमुख जनरल डेविड ने स्वीकारा कि वहाँ चरमपंथियों की ताक़त बढ़ी है और इससे कड़ाई से निपटने की बात दोहराई. हालांकि उन्होंने कहा कि भले ही चरमपंथियों की ताकत में इजाफ़ा हुआ हो पर अमरीकी सेना उनसे लगातार मुक़ाबला लेती रहेगी.

अमरीकी सेना के कमांडर जनरल डेविड इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य अभियानों के प्रमुख हैं. डेविड ने यह भी स्वीकारा कि तालेबान और अल क़ायदा से जुड़े संगठनों के कारण पाकिस्तान को ख़तरा बढ़ा ही है. डेविड ने ये बातें उस वक़्त कहीं जब वो अमरीकी सीनेट की एक सैन्य सेवा समिति के समक्ष सुनवाई के लिए गए हुए थे.

ग़ौरतलब है कि जनरल डेविड के इस ताज़े बयान से पहले ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान में अतिरिक्त 17 हज़ार अमरीकी सैनिकों की तैनाती की घोषणा कर चुके हैं. अफ़ग़ानिस्तान में पहले से ही 38 हज़ार अमरीकी सैनिक तैनात हैं.

जहाँ एक ओर अमरीका इराक़ से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा कर चुका है वहीं दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी अभियान और प्रभावी होने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चरमपंथी गतिविधियों को लेकर भी अमरीका ख़ासा चिंतित है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+