वोट नहीं देंगे 20 हजार आदिवासी

इन आदिवासियों ने वोट न देने का निर्णय असल में जिला कलेक्टर के एक फैसले के विरोध में किया है। असल में कलेक्टर ने बिना आदिवासियों का पक्ष सुने शिड्यूल ट्राइब एण्ड फॉरेस्ट ड्वेलर्स एक्ट 2006 के तहत जंगल की एक जमीन पर फैसला सुना दिया है।
पंचायत बुलायी
जलगांव के चोपड़ा ताल्लुक के बीस गांवों के आदिवासी इस फैसले से नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने वोट न देने का फैसला किया है। इसके लिए आदिवासियों ने चार अप्रैल को एक पंचायत बुलायी है, जिसमें सभी गांवों के लोग एकत्र होंगे। इसमें महिलाओं समेत बीस हजार लोगों के आने की उम्मीद है।
इस सभा में सभी कलेक्टर के फैसले का विरोध दर्ज करेंगे। यहां के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। आदिवासियों का कहना है कि वो अपने फैसले पर तबतक अड़े रहेंगे, जबतक जिला प्रशासन अपना निर्णय वापस नहीं लेता है। इन आदिवासियों की मदद के लिए कुछ गैर सरकारी संगठन भी उतर आये हैं।


Click it and Unblock the Notifications