परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए रूस से बातचीत करेगा बांग्लादेश
दोनों देशों को उम्मीद है कि वे दो सदस्यीय रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय बातचीत के बाद समझौते पर पहुंच जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूस के स्टेट एटॉमिक एनर्जी कारपोरेशन के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के प्रमुख व्लादीमीर अवर्कीव कर रहे हैं।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने विज्ञान, सूचना एवं संचार तकनीक मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम.एम. नियाजुद्दीन के हवाले से कहा, "हम रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें परमाणु बिजली परियोजना की अनुमानित लागत के संबंध में बातचीत भी शामिल होगी।"
नियाजुद्दीन बातचीत में बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बातचीत को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस, चीन और दक्षिण कोरिया ने भी बांग्लादेश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में मदद करने की इच्छा जताई है जबकि रूस ने उसे इस संयंत्र की तकनीक देने की इच्छा जाहिर की है। बांग्लादेश और अमेरिका के बीच भी परमाणु सहयोग के क्षेत्र में संधि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications