पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आरंभ
जिन प्रमुख प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया उनमें कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी (बांकुरा), कांग्रेस नेता व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी (रायगंज) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता (घटाल) शामिल हैं।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 11 अप्रैल को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। पहले चरण के लिए मतदान 30 अप्रैल को होंगे।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) राज कनौजिया ने आईएएनएस को बताया, "सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा गया है।"
पश्चिम बंगाल के तीन जिलों बांकुरा, पुरुलिया और मिदनापुर (पश्चिम) में नक्सली सक्रिय हैं जबकि प्रांत के उत्तरी इलाके में अलग गोरखालैंड की मांग व कुछ अन्य स्थानीय आंदोलनों के चलते पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
राज्य की 42 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 30 अप्रैल को होगा जबकि दूसरे व तीसरे चरण के मतदान क्रमश: सात मई व 13 मई को होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications