रजाक शुक्रवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे
समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के मुताबिक रजाक इस समय देश के उपप्रधानमंत्री हैं और वह मलेशिया के छठे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। देश के शाह शुक्रवार को रजाक को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। यह घोषणा सरकार के मुख्य सचिव मोहम्मद सिदेक हसन ने की।
बुधवार को जारी घोषणा में हसन ने कहा कि शाह ने बदावी और रजाक को भेंट करने की इजाजत प्रदान की। बदावी प्रधानमंत्री पद छोड़ने और अपने स्थान पर रजाक को नियुक्त करने की इजाजत मांगेंगे।
शाह ने रजाक को प्रधानमंत्री पद के नियुक्ति पत्र के साथ सुबह 10 बजे इस्ताना निगारा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने को मंजूरी दी है।
पिछले साल हुए चुनावों में बदावी दूसरे कार्यकाल के लिए तो चुन लिए गए थे लेकिन उन्हें बेहद कम मत मिले थे। इसी के चलते वह पद से हटने को राजी हो गए। वैसे उनका कार्यकाल वर्ष 2013 में समाप्त होने वाला था।
57 वर्षीय रजाक का कहना है कि वह सरकार की कमान पूरी मर्यादा के साथ संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications