काले धन और आतंकवाद के मददगारों से निपटने के लिए धन देगा आईएमएफ

आईएमएफ के मुताबिक मल्टी-डोनर ट्रस्ट फंड आगामी एक मई से काम करना आरंभ करेगा और अगले पांच वर्षो के दौरान दुनिया भर में काले धन के कारोबारियों और आतंकवादियों के मददगारों को 3.1 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध कराएगा।

आईएमएफ के अनुसार कोष की कुल राशि का दो तिहाई हिस्सा स्विट्जरलैंड, नार्वे, जापान, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम, लक्जमबर्ग, कोरिया और फ्रांस की मदद से एकत्रित किया जाएगा।

आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक मुरिलो पुर्तगाल ने कहा, "वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को स्थिर बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समेकित प्रयास किए जाएं लेकिन साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावी उपाय अपनाए जाने की आवश्यकता है।"

आईएमएफ ने कहा कि दुनिया आपस में पूरी तरह जुड़ी हुई है और ऐसे में काले धन को सफेद करने और आतंकवादी संगठनों को वित्तीय मदद पहुंचाने वाले वित्तीय संस्थानों की मजबूती और स्थिरता पर प्रभाव डाल सकते हैं और विदेशी निवेश पर भी बुरा असर डाल सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+