राजग किसानों को 4 फीसदी की दर से ऋण उपलब्ध कराएगी : राजनाथ

रायपुर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनी तो वह किसानों को चार फीसदी की दर से ऋण उपलब्ध करवाएगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने की आशा जाहिर करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की।

वर्तमान में किसानों को आठ प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

बुधवार को छत्त्तीसगढ़ के चुनावी दौरे के दौरान हेलीकाप्टर में आईएएनएस से उन्होंने कहा, "यदि हम सत्ता में आएंगे तो किसानों को केवल चार फीसदी की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "संप्रग सरकार की क्या उपलब्धि है। महंगाई में कमी लाने का उसका दावा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चुटकुला है। महंगाई की दर संभवत: कम हो सकती है लेकिन आवश्यक वस्तुओं की कीमत बढ़ती जा रही है।"

उन्होंने संप्रग की आतंकवाद के प्रति नीति की भी आलोचना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+