जी-20 बैठकः एक प्रदर्शनकारी की मौत

G20 protest
लंदन। दुनिया की विकसित एवं उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 की शिखर बैठक का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अचानक यहां के बैंकों पर धावा बोला दिया। मौके पर मैजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिससे उनके बीच झड़पें भी हुईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की हुई मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। लगभग 4,000 प्रदर्शनकारियों ने पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड और बाद में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) पर धावा बोला।

पुलिस के मुताबिक 24 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और झड़पों में कई अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के साथ झड़पों में कुछ ही प्रदर्शनकारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति सड़क पर अचेत पाया गया। जब दो अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वह व्यक्ति सांस नहीं ले रहा था। चिकित्सकों ने कहा कि व्यक्ति ही अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+