2010 के बजट के लिए तैयार है अमेरिकी कांग्रेस
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पेश वैकल्पिक खर्च योजना के कानून में तब्दील होने की बहुत कम संभावना है क्योंकि कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक सांसदों का बहुमत है।
डेमोक्रेटिक सांसद जहां मध्य वर्ग के लिए करों में कटौती और शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाओं आदि पर खर्च की बात कहते हैं वहीं रिपब्लिकनों ने करों में कटौती का विरोध किया है। इसके अलावा वे अगले पांच वर्षो तक रक्षा के अलावा सभी क्षेत्रों में खर्च वृद्धि रोकने की मांग कर रहे हैं।
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी के मुताबिक ओबामा के 36 खरब डॉलर के बजट प्रस्ताव पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में गुरुवार को मतदान होगा। इस प्रस्ताव पर सीनेट सप्ताह के अंत तक मतदान करेगी।
डेमोक्रेटिकों की योजना के मुताबिक वर्ष 2010 के लिए बजट घाटा देश के सकल घरेलू उत्पाद का 13 फीसदी हो जाएगा।
रिपब्लिकन सीनेटर जॉन बोएह्न्र के मुताबिक डेमाक्रेटों द्वारा पेश बजट में बहुत अधिक खर्च और करों की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन सांसद हाउस में बेहतर हल पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications