राकेश चोपड़ा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य का कार्यभार संभाला
राकेश चोपड़ा ने पहली अप्रैल, 2009 को एस़ क़े विज से यह पदभार संभाला। विज 31 मार्च, 2009 को इस पद से सेवानिवृत्त हो गए। सदस्य (इंजीनियरिग) रेलवे बोर्ड का पदभार संभालने से पूर्व चोपड़ा दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक, दक्षिण, पद पर कार्यरत थे।
चोपड़ा दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के स्नातक हैं और रेलवे बोर्ड के सदस्य का पदभार संभालने वाले ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने ओक ग्रूव रेलवे स्कूल, मसूरी जैसे संस्थान से शिक्षा प्राप्त की जो अपने उच्च शैक्षणिक मानदंडों के लिए प्रख्यात रहा है।
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक का पद संभालने के अलावा चोपड़ा अन्य अनेक महत्वपूर्ण पदा पर भी प्रतिष्ठित थे, जिनमें अतिरिक्त सदस्य (सिविल इंजीनियरिग), रेलवे बोर्ड, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जम्मू-कश्मीर, न्यू रेल लिक प्रोजेक्ट, मध्य रेलवे के सेन्ट्रल रेलवे के मुम्बई डिवीजन में डीआरएम तथा उत्तरी रेलवे के दिल्ली डिवीजन में डीआरएम जैसे पद शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications