चुनाव शांतिपूर्ण होंगे, चिदंबरम का भाजपा पर हमला (लीड-2)

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर अपने विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव संचालन के लिए सरकार ने पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा का एजेंडा विभाजनकारी है। भाजपा सांप्रदायिक आधार पर लोगों को विभाजित करती है। अगर आप देश को विभाजित करेंगे तो आप आतंकवाद से नहीं लड़ सकते।

देश को विभाजित किए बिना केवल कांग्रेस के आतंकवाद से लड़ने में समर्थ होने का दावा करते हुए चिदंबरम ने कहा कि धार्मिक आधार पर विभाजित देश आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकता। यदि हम आतंकवाद को समाप्त करना चाहते हैं तो हमें पहले सांप्रदायिकता को खत्म करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका सांप्रदायिक एजेंडा कांग्रेस का शत्रु है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का बिना किसी जांच के वरुण गांधी के कथित भड़काऊ भाषण की सीडी से छेड़छाड़ का आरोप लगाना शर्मनाक है। उन्होंने प्रश्न किया कि बिना किसी फोरेंसिक जांच के भाजपा ऐसा कैसे कह सकती है?

चिदंबरम ने पिछले सप्ताह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों सहित 40 अतिविशिष्ट लोगों को चुनाव प्रचार के दौरान पूरी सावधानी बरतने को कहा था। उन्होंने पत्र में चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले सभी उपायों की सूची भी भेजी दी थी।

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, एआईएडीएमके प्रमुख जे.जयललिता, तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी और ए.के.एंटनी तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कई आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं।

चिदंबरम ने भारत के समक्ष पैदा आतंकवादी खतरे को दक्षिण एशिया विशेषकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान की खराब सुरक्षा स्थिति से जोड़ा।

चिदंबरम ने मीडिया से आग्रह किया कि वह सही तथ्यों को पेश करे और तटीय सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द और शांति जैसे वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे।

गृहमंत्री ने आतंकवाद से लड़ने के लिए एकता की आवश्यकता को भी रेखांकित किया और कहा कि धर्म और जाति पर बंटा देश आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकता। चिदंबरम ने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही देश को विभाजित किए बिना आतंकवाद से लड़ सकती है।

इससे पहले चिदंबरम ने आडवाणी से उनके निवास पर भेंट करके चुनाव के दौरान नेताओं को निशाना बनाने की आतंकवादियों की योजना के बारे में खुफिया चेतावनी के बारे में जानकारी दी।

आडवाणी के निजी सचिव दीपक चोपड़ा ने आईएएनएस से कहा कि यह बैठक मूलरूप से चुनाव अभियान के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+