संजय निरुपम ने किया संजय दत्त पर पलटवार
निरुपम ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "संजय के कारण ही दत्त साहब को शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के पैरों के पास घंटों बैठे रहना पड़ता था। मैंने खुद अपनी आंखों से यह देखा है।"
उल्लेखनीय है कि संजय दत्त ने गुरुवार सुबह नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता संजय निरुपम को कांग्रेस में शामिल किए जाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और निरुपम को कांग्रेस में शामिल कर लिया गया। निरुपम के कांग्रेस में शामिल होने से उनके पिता दुखी और आहत थे।
संजय ने अपने पिता की मौत के लिए परोक्ष रूप से निरुपम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि उनके पिता कमजोर दिल के थे और निरुपम की पार्टी में वापसी से परेशान थे।
निरुपम ने इसके जवाब में कहा कि यदि दत्त साहब दिल के इतने कमजोर थे तो उनकी मौत अपने बेटे के व्यवहार से बहुत पहले ही हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि दत्त साहब की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना सही नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications