इंदौर में रैगिंग के मामले में 4 छात्र गिरफ्तार

पांच वरिष्ठ छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने कनिष्ठ छात्र को निर्वस्त्र कर मुर्गा बनाया और प्रताड़ित किया। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांचों छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एम़ बी़ ए़ के छात्र यादवेन्द्र सिंह सोलंकी को वरिष्ठ छात्रों ने छात्रावास के कमरा नंबर तीन में मंगलवार की रात को बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। यादवेन्द्र के मुताबिक प्रतीक जैन, हर्षवर्धन सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, मयंक सिंह और रवि चिदार ने उसका परिचय पूछा और मुर्गा बनने को कहा। इतना ही नहीं उसके कपड़े उतारे जाने के बाद मोबाइल से तस्वीरें भी ली गईं। यादवेन्द्र ने इसकी शिकायत बुधवार को भंवरकुआं थाने में दर्ज कराई। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

भंवरकुआं थाने के प्रभारी प्रताप सिंह राणावत ने बताया कि यादवेन्द्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपी छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और रवि चिदार को छोड़कर शेष चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रैगिंग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पांचों छात्रों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें छात्रावास खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+