पहली मुलाकात के लिए मनमोहन के पास चलकर पहुंचे ओबामा (लीड-1)

इस साल 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद ओबामा पहली बार मनमोहन सिंह से मिले।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा टहलते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास पहुंचे और करीब 10 मिनट वार्ता की।

बुधवार की दोनों नेताओं की मुलाकात ने गुरुवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक का मार्ग तय कर दिया है।

राजनयिक सूत्रों के अनुसार आक्सफोर्ड शिक्षित और 1990 के दशक में भारत के आर्थिक सुधारों के मुख्य कर्ताधर्ता मनमोहन सिंह के विचारों को सुनने के लिए दुनिया के कई नेता काफी इच्छुक हैं।

एक राजनयिक ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में हमारे प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में सर्वाधिक सम्मानित नेता के रूप में उभरे हैं। उसने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के नेता मनमोहन सिंह के विचारों को गंभीरता से लेंगे।

समारोह के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि औद्योगिक देशों का संरक्षणवादी रवैया विकासशील देशों के लिए काफी चिंता का विषय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+