खुशी है कि सच्चाई सामने आई : टाइटलर
टाइटलर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मुझे खुशी है कि सच्चाई सामने आ गई। निश्चित तौर पर मैं राहत महसूस कर रहा हूं।"
सीबीआई ने उन्हें ऐसे समय क्लिन चिट दी है जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर टाइटलर ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे और उसके वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के उपप्रधानमंत्री व गृह मंत्री थे, तब भी सीबीआई ने मुझे क्लीन चीट दी थी। इसका अर्थ है कि सीबीआई ने उस समय भी मेरी सहायता की थी।"
ज्ञात हो कि इस मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत से आग्रह किया कि इस मामले को बंद कर दिया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गुरुवार को टाइटलर को उनके खिलाफ दर्ज 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में क्लीन चिट दे दी। अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करते हुए सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत से आग्रह किया कि मामले को बंद कर दिया जाना चाहिए।
सीबीआई ने इससे पहले पिछले सप्ताह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रामलाल मीणा की अदालत में 84 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में सीलबंद लिफाफे में अंतिम जांच रिपोर्ट पेश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications