पाकिस्तान में आतंकवादियों ने पन्ना खदानों पर कब्जा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार
'डेली टाइम्स' अखबार ने कहा कि 70 से अधिक आतंकवादियों ने बुधवार को शांगला जिले में गोजारो कलाई खदान पर हमला करके वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों को स्थान छोड़ने के लिए बाध्य किया।
एक अमेरिकी कंपनी लग्जरी इंटरनेशनल ने खदान को पाकिस्तान सरकार से पट्टे पर लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से वहां खुदाई का कार्य रूका हुआ है।
खान पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद आतंकवादियों ने स्थानीय लोगों से काम आरंभ करने और मुनाफे में हिस्सा देने को कहा है।
इलाके के मेयर शेर बच्चा ने डेली टाइम्स को बताया कि बुधवार को खान में 1000 लोग काम कर रहे थे जबकि अमेरिकी कंपनी ने केवल 100 लोगों को नियुक्त किया है।
स्वात के बाद शांगला ऐसा जिला है जहां आतंकवादियों के समर्थक मौलाना फजलुल्लाह के वफादार मध्य 2007 से तालिबानी कानून स्थापित करने के लिए सशस्त्र संघर्ष चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications