पहली बार मिले मनमोहन, ओबामा
समारोह में ओबामा टहलते हुए मनमोहन सिंह के पास पहुंचे और जनवरी में पदभार संभालने के बाद पहली बार उनसे चर्चा की।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा टहलते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंचे और करीब 10 मिनट वार्ता की।
बुधवार की दोनों नेताओं की मुलाकात ने गुरुवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक का मार्ग तय कर दिया है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार आक्सफोर्ड शिक्षित और 1990 के दशक में भारत के आर्थिक सुधारों के मुख्य कर्ताधर्ता मनमोहन सिंह के विचारों को सुनने के लिए दुनिया के कई नेता काफी इच्छुक हैं।
एक राजनयिक ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में हमारे प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय बैठकों में सर्वाधिक सम्मानित नेता के रूप में उभरे हैं। उसने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के नेता मनमोहन सिंह के विचारों को गंभीरता से लेंगे।
समारोह के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा कि औद्योगिक देशों का संरक्षणवादी रवैया विकासशील देशों के लिए काफी चिंता का विषय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications