आतंकवादी डिगा नहीं सकते : उमर अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने गृह मंत्री पी.चिदंबरम से नए खतरे की सूचना के पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए संवाददाताओं से कहा कि हर एक को ऐसी ही स्थिति में रहना है।
अब्दुल्ला ने कहा कि उनके जीवन को खतरा है और उनका विश्वास है कि सभी कुछ खुदा के हाथ में है। आतंकवादी उनको डिगा नहीं सकते।
उन्होंने दावा किया कि वह एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और लोगों के बीच जाना जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है किअब्दुल्ला को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
जम्मू एवं कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों गुलाम नबी आजाद, मुफ्ती मुहम्मद सईद, फारुक अब्दुल्ला और विपक्षी पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर आतंकवादी हमले का खतरा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में पूरे देश में राजनीतिक नेताओं को पत्र लिखकर लोकसभा चुनावों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया है क्योंकि आतंकवादियों का इरादा महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बनाने का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications