सोनिया ने उड़ीसा में की प्रचार अभियान की शुरुआत
राज्य के बारगढ़ जिले के जमुंदा गांव में एक चुनावी सभा के दौरान सोनिया ने कहा कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने चावल को सस्ती दर पर बेचने की योजना शुरू की थी लेकिन राज्य सरकार इसका श्रेय लेकर जनता को भ्रमित कर रही है।
उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों की वजह से राज्य का विकास प्रभावित हुआ है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पटनायक सरकार ने राज्य के किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया।
उन्होंने कहा, "उड़ीसा के लोग शांति पसंद हैं लेकिन कुछ संगठन यहां नफरत का बीज बो रहे हैं।"
गौरतलब है कि राज्य में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों के लिए 16 और 23 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications