उत्तरी सागर में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार 16 के मरने की आशंका
तटरक्षकों और शाही वायुसेना ने दुर्घटना के तत्काल बाद खोज और बचाव कार्य आरंभ कर दिए थे। हेलीकॉप्टर में 16 लोग सवार थे।
अबर्दीन की पुलिस ने बुधवार देर शाम तक आठ लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि कर दी थी और अन्य की खोज जारी थी।
यह प्यूमा हेलीकॉप्टर दक्षिणी सागर में ब्रिटिश पेट्रोलियम के एक प्लेटफार्म से लौट रहा था तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वायु दुर्घटना जांच शाखा के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अभी दुर्घटना के कारण के संबंध में कोई अनुमान नहीं लगा सकते।"
हेलीकॉप्टर संचालक बांड ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर उसी का था। करीब छह सप्ताह पहले भी बांड का सुपर प्यूमा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था लेकिन उसमें सवार सभी 18 लोग बच गए थे।
इस बीच ब्रिटिश पेट्रोलियम ने कहा है कि वह बांड हेलीकॉप्टरों की सेवा पर कुछ समय के लिए रोक लगा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications