शेयर बाजारों में उछाल, सेंसेक्स 446 व निफ्टी 150 अंक चढ़ा (राउंडअप)

लंदन में हो रही जी-20 देशों की शिखर बैठक में कुछ सकारात्मक आर्थिक उपायों की घोषणा की उम्मीद में दुनिया भर के शेयर बाजार सकारात्मक रुख पर बंद हुए और इसका असर देश के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला।

सेंसेक्स ने गुरुवार सुबह 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर कारोबार की शुरुआत की जबकि निफ्टी 0.70 अंक नीचे खुला। दोनों ही सूचकांकों ने दिनभर जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार किया और क्रमश: 10,000 और 3,200 के स्तर के ऊपर बंद हुए।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जमकर शार्ट कव्हरिंग की। इससे भी गुरुवार को बाजार में तेजी आई। कारोबार के दौरान रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, पूंजीगत वस्तुओं, बैंकिंग, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों आदि के शेयरों की जमकर लिवाली हुई। रियल्टी सेक्टर का सूचकांक 9.13 फीसदी और धातु सूचकांक 6.85 फीसदी तक उछल गया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार के मुकाबले 205.26 अंकों की तेजी के साथ 10,107.25 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 446.84 अंकों यानी 4.51 फीसदी की तेजी के साथ 10,348.83 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज 10,432.31 के उच्चतम और 10,107.25 के न्यूनतम स्तर पर कारोबार किया।

मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी आई। मिडकैप सूचकांक 113.62 अंक ऊपर 3,125.42 पर और स्मालकैप सूचकांक 97.05 अंक उछल कर 3,436.92 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार के मुकाबले 0.70 अंकों की तेजी के साथ 3,061.05 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 150.70 अंकों की तेजी के साथ 3,211.05 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 3,228.75 के उच्चतम और 3,061.05 के न्यूनतम स्तर पर कारोबार किया।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 2,014 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी, जबकि महज 535 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+