राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी रामनवमी की बधाई
राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा, "रामनवमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह खुशहाल पर्व लोगों को एकजुट करे और भगवान राम के सर्वोच्च नैतिक मूल्यों और नैतिकताओं का अनुसरण करने के लिए हमें प्रेरित करे।" रामनवमी का पर्व देश में शुक्रवार को मनाया जा रहा है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान राम का जीवन और शिक्षाएं मानवता को आलोकित करती हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर समाज में शांति और सद्भाव के लिए सभी को समाज में शांति और भाईचारा कायम करने के लिए हमें भगवान राम के उपदेशों का अनुसरण करना चाहिए।
जी-20 शिखर बैठक में शिरकत के लिए लंदन की यात्रा पर गए मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा, "भगवान राम धर्मपरायणता और उच्च नैतिक मूल्यों के अवतार हैं। उनका दर्शन और उपदेश हमें सेवा व त्याग की भावना से असहायों की मदद के लिए प्रेरित करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के लिए खुशी, समृद्धि और कल्याण का पर्याय बने।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।