रिलायंस ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में गैस उत्पादन आरंभ किया
कपंनी ने एक बयान जारी कर कहा कि केजी-डी 6 ब्लॉक के धीरूभाई 1 और 3 कुओं से गैस उत्पादन के जरिए आरआईएल के सालाना राजस्व में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का इजाफा होने का अनुमान है। केजी-डी 6 में गैस उत्सर्जन से भारत के गैस आयात में भी कमी आ सकती है।
कंपनी ने वक्तव्य में कहा, "उत्पादन जब अपने उच्चतम स्तर पर होगा तब यहां से रोजाना 550,000 बैरल (एक बैरल में 159 लीटर) कच्चे तेल का उत्पादन हो सकता है।"
आरआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "देश के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। केजी-डी 6 ब्लॉक से स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन से ऊर्जा सुरक्षा और देश की प्रगति को बल मिलेगा।"
कंपनी की ओर कहा गया है कि यहां गैस उत्पादन के रफ्तार पकड़ लेने के बाद 44,175 करोड़ रुपये की घरेलू गैस उत्पादन परियोजना का उत्पादन दोगुना हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications