अखिलेश दास के खिलाफ शिकायत दर्ज

लखनऊ से भाजपा के विधायक विद्या सागर गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि बसपा प्रत्याशी अखिलेश दास मतदाताओं के बीच घड़ी, शर्ट व अन्य घरेलू सामान जैसे उपहार बांट रहे हैं और उन्हें प्रभावित कर रहे हैं।
गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है और आयोग से मांग की है कि अखिलेश दास के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए।
पार्टी ने अखिलेश दास पर यह आरोप भी लगाया है कि उनके कार्यकर्ताओं ने शहर की सरकारी कालोनियों में बसपा के झंडे और बैनर लगा रखे हैं। भाजपा के ही एक अन्य स्थानीय विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा नेता शहर की रेलवे कालोनी समेत अन्य सरकारी कालोनियों में अपनी पार्टी के झ्झंडे और बैनर लगाकर आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications