अमेरिकी सांसदों ने 'अविश्वसनीय पाकिस्तान' के साथ रिश्तों पर सवाल उठाया

वाशिंगटन, 2 अप्रैल(आईएएनएस)। कई अमेरिकी सांसद पाकिस्तान के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखने के ओबामा प्रशासन के फैसले से सहमत नहीं है। वे 'अविश्वसनीय पाकिस्तान' के साथ गहरे रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं।

इन सांसदों ने अल कायदा और उसके सहयोगी आंतकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तानी अभियान के निराशाजनक नतीजों पर गहरी चिंता जताई है। उनका मानना है कि इन संगठनों के खिलाफ मुहिम में पाकिस्तान भरोसेमंद सहयोगी नहीं है। बुधवार को सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष अपनी पेशी के दौरान प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को सांसदों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।

डेमोक्रेटिक सांसद व समिति के प्रमुख कार्ल लेविन ने एक शीर्ष अमेरिकी कमांडर जनरल डेविड पेट्रॉस की इस राय पर आपत्ति जताई कि अफगानिस्तान के हालात में सुधार पाकिस्तान के सीमांत इलाकों की स्थिति में सुधार पर निर्भर करता है।

लेविन ने कहा,"पाकिस्तान भरोसेमंद सहयोगी नहीं है। हमें पाकिस्तान की मंशा और क्षमता पर भरोसा नहीं है। ऐसे में अफगानिस्तान की नियति को पाकिस्तान से जोड़ना सही नहीं।" यूं तो समिति के किसी भी सदस्य ने आतंकवाद से निपटने की अमेरिकी रणनीति के खिलाफ आवाज नहीं उठाई, पर वे पाक के रवैये से चिंतित जरूर थे। सीनेटर जिम वेब ने अलकायदा के खिलाफ मुहिम में पाक की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान विश्वसनीय नहीं है। उसकी रणनीति अस्पष्ट है। ऐसे में उस पर इतना भरोसा क्यों किया जाए?

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+