मनमोहन ने मांगे विकासशील देशों के लिए 500 अरब डॉलर

लंदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने धनी राष्ट्रों को संरक्षणवाद के खिलाफ चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को विकासशील देशों के लिए 500 अरब डॉलर उपलब्ध कराने चाहिएं ताकि वे पिछले छह दशकों के सबसे भीषण आर्थिक संकट से उबर सकें।

विश्व के विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 के सम्मेलन में भाग लेने लंदन आए सिंह ने बुधवार को एक रात्रिभोज के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन से कहा, "विकसित देशों की चिंता का एक प्रमुख मुद्दा औद्योगिक देशों का संरक्षणवादी रुझान भी है।"

सिंह ने कहा,"हम सभी जानते हैं कि महामंदी इतनी गहरी और लंबी इसलिए हुई थी क्योंकि विभिन्न देशों ने संरक्षणवादी रुख अपनाया था।"

विकासशील देशों के लिए आर्थिक मदद की मांग करते हुए सिंह ने कहा, "हमें अपने संसाधन बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए। अगले दो वर्षो के दौरान आईएमएफ को 500 अरब डॉलर की मदद उपलब्ध करानी चाहिए।"

सिह ने आर्थिक संकट के संदर्भ में जी-20 के नेताओं को कुछ और कदम सुझाते हुए उनसे मदद चाही।

* एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की पूंजी में 20 फीसदी का इजाफा।

* एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसियों की सहायता से ऋण देने में विस्तार और वित्तीय कारोबार को सुधारने के उपाय।

* वैश्विक वित्तीय प्रणाली का कड़ा विनियमन और बेहतर पर्यवेक्षण

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+