खालिदा जिया अपना अवास छोड़ें: हसीना
हसीना ने संसद में बुधवार को कहा कि ढाका में नंबर 6, शहीद मइनुल रोड आवास जिया के पास है उसका आवंटन नियमों का उल्लंघन करके किया गया था।
हसीना ने कहा कि उनका मंत्रिमंडल इस आवंटन को रद्द करने का फैसला करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, "खालिदा कानून की उपेक्षा करते हुए आवास में नहीं रह सकतीं। उन्हें स्वैच्छा से आवास छोड़ देना चाहिए।"
हसीना ने कहा कि अगर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा आवास लौटा देती हैं तो वहां बांग्लादेश राइफल्स(बीडीआर) के जवानों के विद्रोह में मारे गए सैन्य अधिकारियों के परिजनों के लिए अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।
गौरतलब है कि खालिदा को यह आवास वर्ष 1981 में उनके पति और तत्कालीन राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या के बाद आवंटित किया गया था।
सांसद नजरूल इस्लाम बाबू के प्रश्न के जवाब में हसीना ने कहा कि उन्होंने 12जून 1981 की सदन की कार्यवाही का ब्यौरा देखा है। खालिदा को 6 मैनुल रोड आवास नहीं बल्कि गुलशान इलाके में आवास आवंटित किया गया था।
खालिदा को आवास खाली करने के लिए कहे जाने से विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications