वरुण से मिलने एटा जेल पहुंचेंगे वेंकैया
पार्टी की प्रदेश ईकाई के प्रवक्ता एच. एन. दीक्षित ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू, वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी समेत पार्टी के अन्य नेता वरुण से जेल में मिलेंगे।
उनके मुताबिक वरुण से मुलाकात के बाद पार्टी आगे की रणनीति पर विचार करेगी। उधर, भाजपा नेताओं के आगमन के कार्यक्रम के मद्देनजर एटा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।
एटा जिला पुलिस प्रमुख सतेंद्र वीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा के नेताओं के आगमन व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एटा बंद के मद्देनजर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी ),त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) और पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।
वरुण पर राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने के विरोध में विहिप की तरफ से गुरुवार को एटा बंद का ऐलान किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications