जेल पर वरुण समर्थकों का हंगामा

एटा के कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बुधवार को बताया कि एटा जेल में बंद वरुण गांधी की फौरन रिहाई और उनसे मिलने की मांग को लेकर उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जेल के बाहर जमकर हंगामा मचाया। वरुण से संदेश मिलने पर समर्थक शांत हो गये।
बेटे से मिलने पहुंची मेनका
इसी बीच वरुण की मां मेनका गांधी उनसे मिलने जेल पहुंची। पुलिस के मुताबिक कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें वरुण से मिलवाया गया। वरुण से मिलने से पहले मेनका ने संवाददाताओं से कहा कि वरुण को राज्य सरकार परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वरुण को पीलीभीत से एटा जेल स्थानांतरित करना गलत है।
वरुण गांधी को मंगलवार देर रात पीलीभीत जेल से एटा जेल स्थानांतरित किया गया था। पुलिस के अनुसार सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications