वरुण ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी

Varun Gandhi
नई दिल्ली। पीलीभीत से एटा जेल स्‍थानांतरित किये गये वरुण गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी है। भड़काऊ भाषण के मामले में वरुण ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत अपनी गिरफ्तारी को बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी।

वरुण के वकील पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वरुण को अवैध ढंग से कैद में रखा है।

गुरुवार को सुनवाई
बालाकृष्‍णन की पीठ ने वरुण की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करने का आश्‍वासन दिया है। रोहतगी ने पीठ को बताया कि वह वरुण को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

छोटा शकील के निशाने पर वरुण
वरुण गांधी छोटा शकील के निशाने पर भी थे। इस बात का खुलासा इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो ने बुधवार को किया। आईबी के मुताबिक दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ छोटा शकील ने अपने शूटर राशिद मालबरी उर्फ डबल को वरुण की सुपारी दी थी।

उसे वरुण को कोर्ट में सरेंडर करते वक्त मारने की सुपारी दी गई थी। मालबरी को आईबी और कर्नाटक पुलिस के एक साझा ऑपरेशन में 27 मार्च को मेंगलूर में गिरफ्तार किया गया था। आईबी के मुताबिक इस बात का खुलासा गिरफ्तारी से पहले मालबरी और उसके आकाओं के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग में हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+