उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 10 मरे
भुवनेश्वर के सहायक जिलाधिकारी रंजन कुमार दास के मुताबिक शवों के मिलने का सिलसिला फिलहाल जारी है। मंगलवार रात तक मरने वालों की संख्या आठ थी। बुधवार सुबह दो और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या 10 हो गई।
मलवे में फंसे लोग
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि चक्रवाती तूफान के मलवे में और भी लोगों के फंसे हो सकते हैं। यही नहीं कई शवों के भी मलवे के नीचे दबे होने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस का कहना है कि चक्रवाती तूफान में कम से कम 20 लोगों के चपेट में आने की आशंका है।
गौरतलब है कि राज्य के तटीय जिले केंद्रपाड़ा के राजकनिका प्रखंड के कम से कम 11 गांव मंगलवार शाम लगभग 4.30 बजे चक्रवाती तूफान की चपेट में आ गए थे। चक्रवाती तूफान के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सड़कों पर कई पेड़ गिए। तूफान की चपेट में आने से सैकड़ों लोग घायल भी हो गए। अभी तक 100 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।