राजग को बहुमत मुश्किल: सुषमा

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि राजग अपने बलबूते बहुमत लाने में कामयाब नहीं हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि चुनाव के बाद राजग अन्य पार्टियों से गठबंधन करना पड़ सकता है।
अटल की कमी महसूस हुई
विदिशा से भाजपा प्रत्याशी सुषमा स्वराज ने कहा कि भाजपा में इस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कमी काफी महसूस हा रही है।
बहुमत न मिलने के सुषमा के बयान पर फिलहाल भाजपा के किसी अन्य नेता ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन यह बात तय है कि इस तरह का बयान लोगों में राजग के प्रति विश्वास को कम जरूर कर सकता है, जिससे सुषमा मुसीबत में भी पड़ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications