सत्ता में लौट सकते हैं शरीफ: रिपोर्ट

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने 'की कैपिटल्स वांट पीएमएल-एन टु रिज्वाइन फेडरल कैबिनेट' नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की कुछ प्रमुख पूंजीवादी ताकतें चाहती हैं कि पीएमएल-एन संघीय सरकार में शामिल हों और आर्थिक मामलों से जुड़े मंत्रालयों का काम संभालें।
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि नवाज की पार्टी को गृह मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा जा सकता है। मार्च में पाकिस्तान में कई बड़ी आतंकवादी घटनाएं हुई थीं।
गत तीन मार्च को आतंकवादियों ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को स्टेडियम ले जा रही एक बस पर हमला किया था। इस हमले में सात खिलाड़ी और टीम का सहायक कोच घायल हो गए थे।
इसी तरह 27 मार्च को खबर एजेंसी में एक आत्मघाती हमले में 50 लोग मारे गए थे जबकि 30 मार्च को हथियारों से लैस आतंकवादी लाहौर के निकट मानवान के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में जा घुसे थे और उन्होंने 400 से अधिक प्रशिक्षुओं को बंधक बना लिया था। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन ने फरवरी 2008 में हुए चुनावों के बाद दो छोटे दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी लेकिन बर्खास्त जजों की बहाली के मुद्दे पर मतभेद के बाद नवाज की पार्टी सरकार से अलग हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications