लखनऊ अब ब्रिसबेन की 'सिस्टर सिटी'

ब्रिसबेन सिस्टर सिटी प्रोग्राम के तहत विश्व भर में उन शहरों का चुनाव किया जा रहा है, जो सांस्कृतिक, व्यवसायिक, खेल और अन्य क्षेत्रों में सशक्त हैं।
मेयर को मिला ब्रिसबेन का पत्र
ब्रिसबेन के मेयर कैंपबेल न्यूमैन ने लखनऊ के मेयर डा दिनेश शर्मा को इस संबंध में एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो ब्रिसबेन को विश्व स्तरीय शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जिसके लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, आदि की गतिविधियों के आदान प्रदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत ब्रिसबेन की सिस्टर सिटी को भी विस्तार देना और अच्छे संबंध स्थापित करना है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि ब्रिसबेन और लखनऊ के बीच सामाजिक संबंध मजबूत किये जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक और शैक्षिक गतिविधियों का भी आदान प्रदान किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications