अंजलि वाघमारे कसाब की वकील बनी रहेंगी

अंजलि वाघमारे ने मुंबई हमलों में जीवित पकड़े गए चरमपंथी मोहम्मद आमिर अजमल कसाब की वकील बने रहने का फ़ैसला किया है. अंजलि वाघमारे ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत के हित में उन्होंने ये फ़ैसला किया है.
उनका कहना था,'' मेरे घर पर सोमवार को हमला हुआ था तब मैंने फ़ैसला किया था कि यदि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाएगी तभी मैं ये ज़िम्मेदारी संभालूंगी.'' उनका कहना था कि सरकार ने मुझे पूरी सुनवाई के दौरान सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है.
मेरे घर पर सोमवार को हमला हुआ था तब मैंने फ़ैसला किया था कि यदि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाएगी तभी मैं ये ज़िम्मेदारी संभालूंगी अंजलि वाघमारे
| |
उल्लेखनीय है कि विशेष अदालत ने अंजलि को कसाब का वकील नियुक्त किया था. लेकिन उनके बाद उनके घर पर पथराव और घेराव किया गया था. इसके बाद उन्होंने कसाब की पैरवी छोड़ने की बात कही थी.
पिछले हफ़्ते मुक़दमे की सुनवाई के दौरान कसाब ने एक वकील की माँग की थी. इसके बाद उनकी नियुक्ति की गई थी. ग़ौरतलब है कि मुंबई हमलों के बाद वकीलों ने कसाब की तरफ़ से मुक़दमा लड़ने से इनकार कर दिया था.
उनके अनुरोध के बाद अदालत ने 17 वकीलों का एक पैनल तैयार किया था जिनमें से अंजलि वाघमारे के नाम को कसाब के वकील के रूप में स्वीकृति दी गई थी. कसाब पर हत्या और भारत के ख़िलाफ़ 'युद्ध छेड़ने' का आरोप लगाया गया है.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में मुंबई में विभिन्न जगहों पर हुए चरमपंथी हमलों में 170 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में नौ चरमपंथी भी मारे गए थे.


Click it and Unblock the Notifications