अब भारत में भी एयरफोर्स-वन

पाटिल अरुणाचल प्रदेश जाते समय इसी विमान में सवार होकर लीलाबारी जाएंगी। यह विमान भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे गए तीन विमानों में से एक है और यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और नवीन संचार प्रणालियों से युक्त है। राजदूत नाम का यह विमान बीबीजे बोइंग-737की नई पीढ़ी का जहाज है।
कम्युनिकेशन स्क्वोड्रन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को लाने-ले जाने का दायित्व वहन करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications