Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ई-मेल: ताज को उड़ाने की धमकी

Mumbai terror attack (file photo)
मुंबई। मुंबई का होटल ताज महल पैलेस को आतंकवादियों का ई-मेल मिला है, जिसमें होटल समेत कई स्‍थानों को उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में होटल ताज और टावर के अलावा इसी ग्रुप के चैन्‍नई में स्थित दो रिसॉर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली है।

पाकिस्‍तान से आया ई-मेल

जांचकर्ताओं के मुताबिक यह ई-मेल पाकिस्‍तान से आया है। ई-मेल में इन होटलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। आतंकवाद निरोधी दस्‍ते (एटीएस) के मुताबिक इस संबंध में दो ई-मेल प्राप्‍त हुए हैं और दोनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से भेजे गए हैं। एक ई-मेल मुंबई और दूसरा चैन्‍नई भेजा गया, जिसका ईमेल पता है- [email protected]

सुरक्षा कड़ी की गई

ताज ग्रुप द्वारा मुंबई और चेन्‍नई दोनों शहरों की पुलिस को इस संबंध में सूचना दिये जाने के बाद से सभी प्रमुख होटलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताज ग्रुप के होटलों को अतिरिक्‍त सुरक्षा मुहैया कराने की कवायद भी शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में आतंकियों ने होटल ताज और होटल ओबरॉय ट्राइडेंट को अपना निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने दोनों होटलों में जमकर तबाही मचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+