पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 10 की मौत

पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 10 की मौत

हमले की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ड्रोन से छोड़ी गई मिसाइल ने औरकज़ई गाँव के एक घर को निशाना बनाया.

ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि जिस घर को निशाना बनाया गया उसे तालेबान के शिविर के रूप में बदल दिया गया था.

उन्होंने बताया कि हमले के बाद तालेबान ने पूरे इलाक़े को घेर लिया और शवों को उठा ले गए.

अभी पिछले हफ़्ते ही अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि पाकिस्तान पर ड्रोन हमला करने से पहले उससे सलाह-मशविरा किया जाएगा.

अधिकारियों के मुताबिक़ निशाने पर इस इलाक़े को सुरक्षित पनाहगाह समझने वाले तालेबान और अल क़ायदा के सदस्य रहे होंगे.

हमले के बाद तालेबान ने पूरे इलाक़े को घेर लिया और शवों को उठा ले गए हैं. औरकज़ई गाँव के ग्रामीण

हमले के बाद तालेबान ने पूरे इलाक़े को घेर लिया और शवों को उठा ले गए हैं.

औरकज़ई गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर को तालेबान लड़ाके अपने उपयोग में ला रहे थे वह मिसाइल हमले में पूरी तरह तबाह हो गया.

इस्लामाबाद में मौज़ूद बीबीसी संवाददाता सैयद शोएब हसन ने बताया कि औरकज़ई इलाक़े में यह पहला हमला है. इससे इस बात का भी संकेत मिलता है कि अमरीका हमला करने वाले इलाक़ों का विस्तार कर रहा है.

बढ़ते हमले

पिछले साल अगस्त से अबतक हुए क़रीब 35 ड्रोन हमलों में 340 लोग मारे गए हैं. अधिकतर हमले दक्षिणी वज़ीरीस्तान के कबायली इलाक़े में हुए हैं.

यह इलाक़ा पाकिस्तान में तालेबान कमांडर बैतुल्ला महसूद की मज़बूत पकड़ वाला माना जाता है.

मंगलवार को महसूद ने लाहौर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए उसे अमरीकी ड्रोन हमलों का बदला बताया था.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि औरकज़ई इलाक़ा बैतुल्ला महसूद के उत्तराधिकारी ज़ुल्फ़ीकार महसूद का इलाक़ा है.

वे इस इलाक़े का प्रयोग ख़ैबर में अपना अभियान चलाने के लिए करते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+