24 घंटे तक बंधक रही छात्राएं रिहा

Rajasthan Map
सीकर। राजस्‍थान में परीक्षा के प्रश्‍नपत्र बांटने में कक्ष निरीक्षकों की गलति का खामियाजा 49 छात्राओं को भुगतना पड़ा। प्रश्‍नपत्र लीक होने की आशंका को देखते हुए बोर्ड के फरमान पर स्‍कूल ने छात्राओं को 24 घंटे तक कक्षा में बंधक बनाये रखा। बुधवार को संबंधित प्रश्‍नपत्र की परीक्षा होने के बाद उन्‍हें रिहा किया गया।

हुआ यूं कि सोमवार को 12वीं कक्षा की छात्राएं संस्‍कृत प्रथम प्रश्‍नपत्र की परीक्षा देने शिवसिंह पुरा गांव स्थित ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान पहुंचीं। केंद्र के एक कमरे में जहां 49 छात्राएं बैठी थीं, वहां कक्ष निरीक्षकों की गलति से संस्‍कृत द्वितीय प्रश्‍नपत्र का पर्चा खुल गया। दस मिनट के अंदर गलती का अहसास हो गया। इसकी सूचना राजस्‍थान माध्‍यमिक शिक्षा परिषद को दी गई। बोर्ड ने तुरंत फरमान जारी कर दिया गया कि अगली परीक्षा होने यानी बुधवार तक इन छात्राओं को केंद्र से बाहन नहीं निकलने दिया जाए। ताकि पेपर लीक न हो।

मंत्री को लगी खबर, परीक्षा स्‍थगित

इस मामले की खबर जब राजस्‍थान के शिक्षा मंत्री मास्टर भंवर लाल को लगी, तो उन्‍होंने तत्‍काल छात्राओं को छोड़ने के निर्देश जारी कर दिये। यही नहहीं संस्‍कृत द्वितीय प्रश्‍नपत्र की परीक्षा भी स्‍थगित कर दी गई।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यह गलती छात्राओं की नहीं, बल्कि कक्ष निरीक्षकों से हुई है। अधिकारियों के मुताबिक संस्‍कृत द्वितीय प्रश्‍नपत्र की परीक्षा अब 12 अप्रैल को होगी। उधर छात्राओं के अभिभावकों में इस बात को लेकर खासा रोष व्‍याप्‍त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+