भाजपा पूरी तरह वरुण के साथ : राजनाथ

राजनाथ ने रायपुर में एक रैली में कहा कि वरुण के साथ जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको परेशान किया जा रहा है और भाजपा इसकी निंदा करती है। राजनाथ ने कहा कि वरुण पर रासुका लगाना शर्मनाक है। यह कांग्रेस और बसपा की मिलीजुली साजिश है। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह वे कैसे देश का नेतृत्व करना चाहते हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रासुका के दुरुपयोग से कांग्रेस और बसपा ने आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी है। वरुण गांधी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। राजनाथ ने कहा कि वरुण गांधी की जान को खतरा है। केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार और निर्वाचन आयोग को इसको ध्यान में रखकर उनके लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए सभी सीमाएं पार कर दी हैं। भाजपा इस पर चुप नहीं रहेगी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से वरुण को मंगलवार रात 1.30 बजे पीलीभीत जेल से एटा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications