राष्ट्रीय रक्षा नीति तैयार कर रहा है बांग्लादेश
ढाका, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश अपनी राष्ट्रीय रक्षा नीति का पहला प्रारूप तैयार कर रहा है।
योजना मंत्री सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल ए.के. खांडकर ने मंगलवार को संसद में बताया, "सरकार एक परिषद का गठन करके पहले से ही राष्ट्रीय रक्षा नीति का प्रारूप तैयार कर चुकी है। सामथ्र्यशाली लोगों से विचार विमर्श के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।"
समाचार पत्र 'डेली स्टार्स' ने खबर दी है कि राष्ट्रीय रक्षा नीति की तैयारी पर लंबे अर्से से चर्चा होती आई है, लेकिन पूववर्ती किसी भी सरकार ने यह काम पूरा नहीं किया।
प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सुरक्षा बलों को सशक्त बनाने के लिए देश की प्रथम रक्षा नीति तैयार करेगी।
सांसद नसीमुल आलम चौधरी के प्रश्न पर खांडकर ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय रक्षा नीति तैयार करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications