पाकिस्तान में अमेरिकी व आतंकी हमले में 17 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक अमेरिकी ड्रान से दागी गई दो मिसाइलें ओरकजई एजेंसी के खादेजई गांव में एक परिसर में जा गिरीं।

एक खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "इस हमले में 12 आतंकियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। इस हमले में कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।"

स्थानीय प्रशासकों ने हमले की तो पुष्टि की है लेकिन उन्होंने उस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

उस परिसर का उपयोग आतंकियों द्वारा कथित तौर पर एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में तथा विदेशी आतंकियों के ठहरने के लिए किया जा रहा था।

मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं की जा सकी है, क्योंकि स्थानीय आतंकियों ने मिसाइल हमले के बाद इलाके को घेर रखा है।

ओरकजई, विद्रोही कमांडर बैतुल्लाह महसूद के एक वरिष्ठ सहयोगी का गढ़ है। बैतुल्लाह महसूद ने पाकिस्तान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर किए गए हमले की जिम्मेदारी बुधवार को जिम्मेदारी ली है।

महसूद ने संवाददाताओं को एक अज्ञात स्थान फोन पर बताया कि लाहौर हमला और हाल के दो अन्य हमलों को अमेरिकी ड्रॉन हमले के विरोध में उसके ही समूह ने अंजाम दिया था।

दूसरी ओर उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत के पड़ोसी दिर जिले में एक अन्य घटना में संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस गश्त पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो अधिकारियों समेत पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई।

एक प्रांतीय अधिकारी गुलाम मोहम्मद ने फोन पर बताया कि हमलावरों ने पहले पुलिस वैन पर रॉकेट से हमला किया और उसके बाद राइफलों से गोलीबारी शुरू कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+