देश का भाग्य बदलने के लिए वोट दें युवा : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रामगढ़ में आयोजित रैली में कहा, "मैं राज्य और देश का भाग्य बदलने के लिए कांग्रेस को वोट देने हेतु युवाओं से अपील करता हूं। हमने हजारीबाग से एक नौजवान को मैदान में उतारा है और आप सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उसे अपना वोट देकर जिताएं।"
ज्ञात हो कि कांग्रेस ने विधायक और युवा नेता सौरभ नारायण सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारा है।
गांधी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पूर्व की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को आड़े हाथों लिया।
गांधी ने कहा, "राजग सरकार के शासन के दौरान एक केद्रीय मंत्री आतंकियों को छोड़ने के लिए अफगानिस्तान के कंधार गया। यहीं पर संप्रग सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ समुचित कार्रवाई की है।"
राहुल ने बुधवार को लोहरदगा और रामगढ़ में दो जन सभाओं को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications