'टाटा चाहें तो नैनो सिंगुर वापस आ सकती है'
कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ने दुनिया की सबसे सस्ती कार के संयंत्र का मौका खो दिया है, लेकिन यदि टाटा मोटर्स चाहे तो वह दोबारा अपने पुराने स्थल पर आ सकता है।
प्रधान सचिव (उद्योग) सब्यसाची सेन अपने ही बयान पर प्रकाशित उस खबर पर टिप्पणी कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि नैनो पश्चिम बंगाल में निश्चितरूप से आएगा, क्योंकि इस सस्ती कार के लिए कम से कम चार-पांच संयंत्रों की जरूरत होगी।
सेन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इस कार परियोजना की राज्य में वापसी की संभावनाओं पर बात की थी।
सेन ने साफ किया, "मैंने कहा कि नैनो की पहली उत्पादन इकाई का मौका हमने खो दिया। लेकिन यदि स्थानीय आपत्तियों को बातचीत के जरिए हल किया जा सके तो बाद में सिंगुर में इस संयंत्र की संभावना बन सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications