'देशद्रोही-2' फिल्म में काम करेंगी फिजा

फिल्म के निर्माता कमाल खान ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "हमने फिजा को अपनी अगली फिल्म में अभियन करने के लिए तैयार कर लिया है। यह फिल्म पिछले साल मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। फिजा मेरी फिल्म में वकील की भूमिका निभाएंगी। मैं उनके आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हूं। असल जिंदगी में भी वह वकील हैं, यही कारण है मैं उनसे बेहतरीन अभिनय की आशा कर रहा हूं।"

खान ने इससे पहले अपनी फिल्म 'देशद्रोही' के माध्यम से काफी लोकप्रियता बटोरी थी। यह फिल्म मुंबई में उत्तर भारतीय लोगों पर किए जा रहे अत्याचार पर आधारित थी, हालांकि मुंबई और महाराष्ट्र में इसे प्रदर्शित नहीं होने दिया गया था।

फिजा ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "मैं कमाल खान की फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हूं। बॉलीवुड में यह मेरा पहला कदम है। इसके बाद मैं अच्छे प्रस्तावों की उम्मीद कर रही हूं।"

चंद्र मोहन उर्फ चांद के बारे में पूछे जाने पर फिजा ने कहा, "अगर वह मेरे सामने आएंगे तो मैं उनकी गाल पर तीन बार चमाटा जड़ूंगी। यह तलाक देने के बदले मेरा जवाब होगा। तमाम दबाव के बावजूद मैं न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+