क्राई की फेलोशिप घोषित की गई
क्राई के अनुसार इस वर्ष इस फेलोशिप के लिए समाज के हर वर्गो को मौका मिला है। देश के 22 राज्यों व एक केंद्र शासित राज्य से कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए थे। अच्छी बात यह रही कि इस बार शिक्षा, मीडिया और विकास के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने समान रूप से इस फेलोशिप के प्रति रुचि दिखाई।
जिन लोगों को फेलोशिप के लिए चुना गया है उनमें अजय पंडित, हेम बोरकर, इप्शिता पाल, मधुलिका नागेश, रोमा डे, शंपा सेनगुप्ता के नाम शामिल हैं।
इस वर्ष की चयन प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए क्राई की ट्रस्टी रजनी बक्शी ने कहा, "मूल बात यह कि इस फेलोशिप के लिए पूरे देश से आवेदन आए। कुछ मामले जानकारी के नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं, जो कि बहुत ही मर्मस्पर्शी है। हमें उम्मीद है कि यह बचपन के बारे में अध्ययन की ज्यादा गहरी और व्यापक रुचि का संकेत है। यह सरकारी नीति नियंताओं और सामाजिक संगठनों को इस बारे में बेहतर समझ पैदा करने में सक्षम बनाएगा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में बाल अधिकारों को कैसे सुरक्षित किया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications