जी-20 के लिए रात्रिभोज में करी को स्थान नहीं
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए नेताओं और उनकी पत्नियों के लिए सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश व्यंजन पका रहे लंदन के खानसामा जैमी ओलिवर ने कहा है कि व्यंजन में करी नहीं शामिल होगी।
नेताओं और उनकी पत्नियों के लिए प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। व्यंजन में शुरू में सैमफायर व समुद्री गोभी के साथ जैविक स्कॉटिश मछली परोसी जाएगी। इसके अलावा ससेक्स, र्से और केंट जैसी सब्जियों का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।
मुख्य व्यंजन के रूप में अतिथियों को उत्तरी वाल्स में एलवे वैली से लाए गए मेमनों के धीमी आंच पर सेंके गए कंधे, जर्सी रॉयल आलू के साथ परोसे जाएंगे।
खानसामे के अनुसार शाकाहारी लोगों को मुख्य व्यंजन के रूप में शुरू में बकरी के दूध से बना चीज और उसके बाद लोवेज और आलू के पुए परोसे जाएंगे।
ओलिवर ने कहा, "मैं अपने देश पर और यहां के व्यंजन पर गर्व करता हूं। मैं जानता हूं कि डाउनिंग स्ट्रीट में आने वाले अतिथियों का भरपूर स्वागत किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications