नोट बांटने संबंधी जसवंत की सीडी की जांच करेगा निर्वाचन आयोग (लीड-1)
नई दिल्ली में उप चुनाव आयुक्त आर. बालाकृष्णन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "निर्वाचन आयोग को संबंधित सीडी अभी तक नहीं मिली है। वह जैसे ही मिलेगी, हम उसकी समीक्षा करेंगे।"
बाड़मेर जिला प्रशासन ने इससे पहले इस मामले से संबंधित प्राथमिक रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी थी।
बाड़मेर के जिलाधिकारी रवि जैन ने आईएएनएस को बताया, "हमने निर्वाचन आयोग को वास्तविक स्थिति के बारे में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी है। निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक हम आगे की कार्रवाई करेंगे।"
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने जसवंत को तीन मामलों नोट बांटने, भोजन के पैकेट बांटने और नलकूप लगाने के वादे करने के मामले में आरोपी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर के गजारिया गांव में एक चुनावी रैली के दौरान जसवंत सिंह ने ग्रामीणों के बीच नोट बांटी थी। बाड़मेर से जसवंत के बेटे मानवेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications