उड़ीसा में मृतकों की संख्या 13 हुई, हजारों बेघर (लीड-1)

भुवनेश्वर के सहायक जिलाधिकारी रंजन कुमार दास ने आईएएनएस से कहा कि बुधवार को पांच और शव बरामद किए गए, इससे मृतकों की संख्या 13 हो गई। मृतकों में पांच पुरुष, सात महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार 200 से अधिक घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब छह किलोमीटर क्षेत्र के 5,000 लोग तूफान की चपेट में आए हैं।

दास के अनुसार करीब 1000 घर ध्वस्त हुए हैं और करीब 4,000 लोगों ने नजदीकी स्कूलों में शरण ले रखी है। अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों में शरण लेने वाले लोगों को अगले तीन दिनों तक पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

तूफान इतना तेज था कि कई वाहन खिलौनों की तरह उड़ गए। हवा से जमीन पर गिरने के बाद अरसा गांव में एक टैक्ट्रर नष्ट हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। आडवाणी चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के उड़ीसा दौरे पर हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य के तटीय जिले केंद्रपाड़ा के राजकनिका प्रखंड के कम से कम 11 गांव मंगलवार शाम लगभग 4.30 बजे चक्रवाती तूफान की चपेट में आ गए थे। चक्रवाती तूफान के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+